जयपुर: पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि सरकार का आधा कार्यकाल हो चुका है.
जनता के स्वास्थ्य के प्रति सरकार चिंतित नहीं है. लगता है हेल्थ सेक्टर भाजपा सरकार की प्राथमिकता में नहीं है. हमारी सरकार के समय 25 लाख तक का इलाज फ्री था.
पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि गहलोत जी के नेतृत्व में सरकार फ्री दवाई स्कीम लाई थी. हमारी सरकार राइट-टू-हेल्थ कानून लेकर आई. IPD टावर को जैसा हम छोड़कर गए थे वैसे ही स्थिति में है. सिंगल इंजन सरकार ने 17 मेडिकल कॉलेज शुरू किए. नए जिलों में वर्तमान सरकार ने एक भी मेडिकल कॉलेज शुरू नहीं किया.
पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि मैं SMS अस्पताल में MRI कराने गया था. फोटो खिंचवाने धन्वन्तरि जाना पड़ता और MRI कराने दूसरी जगह जाना पड़ता है. RGHS में सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है, तबेले में दवा की दुकान खुली है 20 लाख का क्लेम उठाया जा रहा है.