भीलवाड़ा में विषाक्त के सेवन से 4 लोगों की मौत, बर्तन साफ करने के पदार्थ को पी लिया शराब समझकर

भीलवाड़ा में विषाक्त के सेवन से 4 लोगों की मौत, बर्तन साफ करने के पदार्थ को पी लिया शराब समझकर

भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के सहाड़ा में विषाक्त के सेवन से 4 लोगों की मौत हो गई. चारों ने 3 दिन पूर्व एक शादी समारोह में बर्तन साफ करने का काम ठेके पर लिया था. चारों ने बर्तन साफ करने के पदार्थ को शराब समझकर पी लिया. जिसके बाद मौत हो गई. 

गंगापुर थाना क्षेत्र के आलौली गांव की ये घटना है. तीन मृतकों का गंगापुर अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है. एक मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम चल रहा है. जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित तमाम अधिकारी मौके पर मौजूद है. FSL की टीम भी मौके पर मौजूद है.