निकाय से लेकर लोकसभा तक 'Gen Z' होगी चुनावी राजनीति का केंद्र, युवाओं को साधने में जुटा सत्ता और संगठन, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः दिल्ली जंतर मंतर से देश मे Gen Z की नई भूमिका निकल कर सामने आई. अब राजस्थान में होने वाले निकाय और पंचायत चुनावों के साथ आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में Gen Z मतदाताओं की भूमिका निर्णायक मानी जा रही है. पहली बार बड़ी संख्या में युवा मतदाता चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनेंगे, जिससे सभी राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति बदलनी शुरू कर दी है. भाजपा ने भी इस वर्ग तक पहुंच बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से विशेष संपर्क और संवाद अभियान तेज कर दिया है. 

BJP का फोकस रोजगार, शिक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और सुशासन जैसे मुद्दों के जरिए युवा मतदाताओं को जोड़ने पर है. आने वाले चुनावों में Gen Z का रुझान कई सीटों पर जीत-हार का समीकरण तय कर सकता है. यही वजह से सरकार के स्तर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा  ‘सपनों की उड़ान’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं से संवाद कर रहे हैं, वहीं भाजपा युवा मोर्चा घर घर जाकर छात्र छात्राओं के बीच पकड़ मजबूत करने में जुटी हुआ है. भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में "युवा चौपाल", "छात्र संवाद", "कॉलेज संपर्क अभियान" और "युवा सम्मेलन" शुरू किए भाजपा युवा मोर्चा कॉलेज परिसरों, कोचिंग हब और छात्रावासों तक पहुंच बनाकर युवाओं से सीधे संवाद करने की रणनीति पर काम कर रहा है. निकाय और पंचायत चुनाव के साथ आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी युवाओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दे रही है. युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने कहा कि भाजपा युवाओं के साथ है, उनके अधिकारों के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है. भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में "युवा चौपाल", "छात्र संवाद", "कॉलेज संपर्क अभियान" और "युवा सम्मेलन" शुरू किए हैं     

युवाओं के आंदोलन और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों के बाद भाजपा ने छात्र और युवा वर्ग के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाई है
भाजपा युवा मोर्चा कॉलेज परिसरों, कोचिंग हब और छात्रावासों तक पहुंच बनाकर युवाओं से सीधे संवाद कर रहा है.
 प्रदेशभर में ‘युवा चौपाल’, ‘छात्र संवाद’, ‘कॉलेज संपर्क अभियान’ और ‘युवा सम्मेलन’ जैसे कार्यक्रम शुरू किए है NEET में सफल हुए विद्यार्थियों से उनके घर जाकर मुलाकात और सम्मान किया जा रहा है, ताकि मेधावी युवाओं से सीधा संपर्क मजबूत हो 
 कारगिल दिवस पर युवाओं के साथ कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भारतीय सेना के शौर्य और कारगिल युद्ध की वीरगाथा से अवगत कराया गया.
 रोजगार, स्टार्टअप, कौशल विकास, खेल और शिक्षा से जुड़ी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाई जा रही है.
 भाजपा का खास फोकस पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और Gen Z को संगठन से जोड़ने पर 
 अभियान को संभाग, जिला और मंडल स्तर तक विस्तार देते हुए सोशल मीडिया, डिजिटल कैंपेन और जमीनी कार्यक्रमों को एक साथ जोड़ा जा रहा है.