केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा, कहा- बार-बार सम्मान करने से प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलती है

केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर दौरा, कहा- बार-बार सम्मान करने से प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलती है

जोधपुर : केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर दौरे पर हैं. जहां उन्होंने मारवाड़ राजपूत सभा भवन के प्रतिभा सम्मान समारोह में कहा कि मेरे लिए खुशी का दिन है कि आज हम समाज की प्रतिभा का सम्मान कर रहे हैं. मारवाड़ राजपूत सभा हर वर्ष प्रतिभाओं के सम्मान का यह कार्यक्रम करती है.

बार-बार सम्मान करने से प्रतिभाओं को प्रेरणा मिलती है. वह अपने लक्ष्य के प्रति अधिक मेहनत से लगते है. आज प्रतियोगी परीक्षा सफल करवाने के लिए ट्रेनिंग करवाने की आवश्यकता है. इसे अधिक गति से काम करने की आवश्यकता है. ताकि वह प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सके. नए भवन निर्माण के लिए अपनी ओर से की 11 लाख रुपए के सहयोग की घोषणा की.

2014 में राजकोट के सम्मान समारोह में गए. उस समय SI परीक्षा के परिणाम में 95 में से 90 परीक्षार्थी राजपूत समाज के थे. हमें ऐसे संस्थाओं से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. गजेंद्र सिंह शेखावत ने माली समाज की ओर से चलाई जा रही संस्था का उदाहरण दिया. बैंकिंग सेक्टर के लिए जो तैयारी करवाई जा रही है. वहां से अभी तक हजारों बच्चे बैंकिंग सेक्टर में जा चुके है. हमें भी इसी तरह केवल समर्पित भाव के साथ प्रयास करने की आवश्यकता है.