नई दिल्ली : भारतीय सेना के नेतृत्व में बड़ा बदलाव हुआ है. जनरल धीरज सेठ ने 31वें थलसेना प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण किया. जनरल उपेन्द्र द्विवेदी के स्थान पर लगभग चार दशक सैन्य सेवा की विभिन्न ऑपरेशनल क्षेत्रों में नेतृत्व, कमांड और स्टाफ नियुक्तियों का व्यापक अनुभव रखने वाले जनरल धीरज सेठ ऐसे समय सेना की कमान संभाल रहे हैं. जब भारतीय सेना आधुनिकीकरण, तकनीकी बदलाव और भविष्य की युद्ध तैयारियों के महत्वपूर्ण चरण से गुजर रही है.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पदभार ग्रहण करना मेरे लिए गर्व और विनम्रता का क्षण है. Duty, Honour और Nation First के आदर्शों के प्रति अपनी अटूट प्रथिबद्धता के साथ मैं इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं. मैं प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के प्रति अपना आभार व्यक्त करता हूं. जिन्होंने मुझ पर विश्वास रखा और भारतीय सेना का नेतृत्व करने का उत्तरदायित्व सौंपा. मैं उन वीर सैनिकों को भी अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका साहस, कर्त्तव्यनिष्ठा और निस्वार्थ समर्पण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा.