सीकर: समर्थन मूल्य पर सरसों-चना बेचने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है. राजफैड इस बार अप्रैल की बजाय मार्च में ही खरीद की तैयारी शुरू करेगा. 15 मार्च तक समर्थन मूल्य पर बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू होगा.
1 अप्रैल से मंडियों में सरसों और चने की खरीद प्रक्रिया शुरू होगी. सरसों का समर्थन मूल्य 250 रुपए बढ़ाकर 6200 रुपए प्रति क्विंटल तय है. चना का समर्थन मूल्य 225 रुपए बढ़ाकर 5875 रुपए प्रति क्विंटल किया गया. जिले में सीकर कृषि मंडी सहित कुल 17 खरीद केंद्रों पर खरीद होगी. बारदाना और परिवहन व्यवस्था के लिए राजफैड ने टेंडर प्रक्रिया पूरी की.