पुराना वाहन दो, काफी रियायतें लो, BS-IV और उससे पुराने ट्रक-बस बदलने पर मिलेंगे कई बड़े फायदे

पुराना वाहन दो, काफी रियायतें लो, BS-IV और उससे पुराने ट्रक-बस बदलने पर मिलेंगे कई बड़े फायदे

जयपुरः राजस्थान के अलवर और भरतपुर से केंद्र का बड़ा अभियान शुरू होगा. BS-IV और उससे पुराने ट्रक-बस बदलने पर कई बड़े फायदे मिलेंगे. नई गाड़ी खरीदने पर 100% मोटर व्हीकल टैक्स माफ होगा. रजिस्ट्रेशन फीस भी 100% माफ, लोन पर 5% ब्याज सब्सिडी मिलेगी. नई गाड़ी खरीदने पर कम से कम 8% OEM डिस्काउंट का प्रावधान है.     

पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर 5 साल तक फ्यूल वाउचर का लाभ है. EV खरीदने पर 64 हजार से 2.56 लाख रुपए तक वन टाइम बेनिफिट है. राजस्थान के NCR वाले 2 जिलों में केंद्र की PARIVARTAN स्कीम लागू होगी. 14 जुलाई 2026 से 2 साल तक योजना का लाभ मिलेगा.