जयपुर के कई इलाकों में मध्य रात्रि में जोरदार बारिश, आकाशीय बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश

जयपुर के कई इलाकों में मध्य रात्रि में जोरदार बारिश, आकाशीय बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश

जयपुर: जयपुर राजधानी में देर रात झमाझम बारिश हुई. जयपुर के कई इलाकों में मध्य रात्रि में जोरदार बारिश हुई. आकाशीय बिजली की चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. सहकार मार्ग,सोडाला,22 गोदाम,टोंक रोड,रामबाग,अजमेर रोड,सी-स्कीम,सिविल लाइंस,झोटवाड़ा सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. परकोटा क्षेत्र में भी बारिश से कई जगहों पर नाले ओवरफ्लो हुए.

मध्य रात्रि हुई बारिश से जयपुरवासियों को मिली गर्मी और उमस से राहत मिली है. तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर बिजली सप्लाई बाधित हुई. बारिश के चलते कई कॉलोनियों की बिजली गुल हुई. कई निचले इलाकों में पानी भर गया. 

बूंदी में मौसम का बड़ा यू-टर्न: 
बूंदी में मौसम ने बड़ा यू-टर्न लिया. तेज सर्द हवाओं के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई. मौसम विभाग का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया. कई इलाकों में खतरे की चेतावनी जारी ​की गई. तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई. आकाशीय बिजली गिरने का खतरा, संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट बढ़ाया. बारिश और ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट, किसानों की चिंता बढ़ गई.