उत्तर रेलवे पर भारी वर्षा से रेल यातायात प्रभावित, दिल्ली यमुना ब्रिज पर जलभराव, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

उत्तर रेलवे पर भारी वर्षा से रेल यातायात प्रभावित, दिल्ली यमुना ब्रिज पर जलभराव, कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

जयपुर: उत्तर रेलवे पर भारी वर्षा से रेल यातायात प्रभावित हुआ है. दिल्ली यमुना ब्रिज पर जलभराव हो गया. कई ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी. गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग वाया सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली-साहिबाबाद होकर चलेगी. गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम एक्सप्रेस 5 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाया सराय रोहिल्ला-नई दिल्ली-साहिबाबाद से होकर चलेगी. 

गाड़ी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज ट्रेन 5 सितंबर को बदले रूट वाया साहिबाबाद-सफदरजंग-निजामुद्दीन-शकूरबस्ती होकर चलेगी. गाड़ी संख्या 19032, योग नगरी ऋषिकेश-साबरमती एक्सप्रेस 5 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाया साहिबाबाद-नई दिल्ली-पुरानी दिल्ली होकर चलेगी. 

गाड़ी संख्या 19610, योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 5 सितंबर को बदले मार्ग वाया शाहदरा ब्लॉक केबिन-नई दिल्ली-सराय रोहिल्ला होकर संचालित होगी. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मू तवी एक्सप्रेस 6 सितंबर को रद्द, 7 सितंबर से बहाल होगी. गाड़ी संख्या 12414, जम्मू तवी-अजमेर एक्सप्रेस 7 सितंबर को रद्द की गई, 8 सितंबर से बहाल होगी.