महाराष्ट्र: भारी बारिश की वजह से वसई तालुका के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है. आवागमन बाधित है. वसई स्टेशन के पास पटरियों पर बारिश का पानी भर गया है, यात्री पटरी पर चल रहे हैं. इलाके में लगातार भारी बारिश जारी है. मुंबई में भारी बारिश के बीच इमारत जमींदोज हुई. मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 घायल हो गया. मुंबई में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया. पालघर,ठाणे,रायगढ़ के लिए भी अलर्ट जारी है. भोर घाट में भूस्खलन से ट्रेन सेवा रोकी. मुंबई-पुणे के बीच ट्रेन सेवा स्थगित की गई.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र सीएम ने मदद का ऐलान किया. मलबे में दबकर 6 लोगों की मौत हुई. जबकि 1 घायल हुए. मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद दी जाएगी. महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया. SDMA ने बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी की. मुंबई के प्राइवेट ऑफ़िसों में 'वर्क फ्रॉम होम' के निर्देश दिए. गैर-ज़रूरी सरकारी ऑफिस आधे दिन के लिए खुलेंगे. लोगों को बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी.
आपको बता दें कि मुंबई में मॉनसून की बारिश ज़ोरों पर है. मेयर रितु तावड़े का कहना है, "भारी बारिश, तेज़ हवाओं और समुद्र में ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए 'रेड' अलर्ट जारी किया गया है. हम हर आधे घंटे में नागरिकों को मौसम से जुड़ी जानकारी भेज रहे हैं और उनसे घर से बाहर न निकलने की अपील कर रहे हैं.
आज और कल सभी BMC स्कूल बंद रहेंगे; इसे एक-दो दिन और बढ़ाया जा सकता है. हमने प्राइवेट कंपनियों से भी 'वर्क फ्रॉम होम' की इजाज़त देने को कहा है. लोकल ट्रेन सेवाएँ चालू हैं. पूरा प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. बारिश की वजह से लोगों को 8-10 जुलाई तक बाहर जाने से बचना चाहिए. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 8 जुलाई तक तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई. तेज बारिश से मुंबई के कई इलाकों में जलभराव हुआ. मुंबई, रायगढ़, पालघर, ठाणे में स्कूल-कॉलेज बंद है. मुंबई में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया.