दौसाः कैलाई NH-21 पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई. 4 लोगों की मौके पर व 2 अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. एक ने दौसा व दूसरे ने जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ा. SP सागर राणा व ASP हेमंत कलाल,मानपुर CO धर्मराज चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे.
4 मृतकों के शव सिकंदरा CHC व 1 दौसा व 1 जयपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. कार सवार मृतक सभी लोग कालाखोह गांव के निवासी थे. बताया जा रहा है कि रात को शादी समारोह में जाकर घर लौटते समय हादसा हुआ. मानपुर SHO सतीश कुमार व सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर रही.