धौलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के टायरों के नीचे दबा स्कूटी सवार... कुचले पैर

धौलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के टायरों के नीचे दबा स्कूटी सवार... कुचले पैर

धौलपुर: धौलपुर के बाड़ी में स्कूटी सवार युवक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार ट्रक के टायरों के नीचे दबा गया. दुर्घटना में स्कूटी चालक के पैर कुचल गए. ऐसे में मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. 

गर्ल्स स्कूल के पास की ये घटना है. गंभीर हालत के चलते युवक को रैफर किया गया है. 20 वर्षीय युवक अजय पुत्र करोड़ी की हालत बताई नाजुक जा रही है.