डीडवानाः अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार खाई में पलट गई. हादसे में दंपति की मौत हो गई. नागौर रोड पर कोलिया गांव के नजदीक ये हादसा हुआ. खुनखुना निवासी अजीज खान और पत्नी नाजरीन की मौत हो गई. वहीं हादसे में स्कॉर्पियो चालक का पुत्र साहिल गंभीर घायल हुआ.
घायल का राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल में इलाज जारी है. मृतकों के शवों को राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल लाया गया. हादसे की सूचना के साथ परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. डीडवाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.