हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, क्रूजर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत

हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, क्रूजर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत

हनुमानगढ़ः हनुमानगढ़ के नोहर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. क्रूजर-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत हो गई. सड़क दुर्घटना में 15 से अधिक लोग घायल हुए है. सभी घायलों को नोहर के उप जिला चिकित्सालय में लाया गया है. 

कई गंभीर घायलों को हायर सेंटर रैफर किया गया है. नोहर के भूकरका-भद्राकाली रोड पर भीषण हादसा हुआ.