जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

जोधपुरः जोधपुर के देचू में भीषण सड़क हादसा हो गया. पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. पिकअप कलाऊ से सेतरावा की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक को चपेट में लिया. 

बाइक सवार भैराराम उम्र 18 साल व मूलाराम उम्र 50 साल की मौत हो गई. पुलिस ने शवों को उपजिला अस्पताल देचू मोर्चरी में रखवाया. बुधवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.