नागौर: नागौर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 3 की मौत हो गई है. रोडवेज बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई. चकढाणी और पुनास के बीच दर्दनाक हादसा हुआ.
करीब आधा दर्जन लोग हादसे में घायल हुए हैं. घायलों को कुचेरा और मेड़ता सिटी अस्पताल पहुंचाया गया है. कुचेरा पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी है. टक्कर इतनी भीषण कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं.