पालीः पाली के सोजत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. सोजत NH-162 पर ट्रैक्टर-पिकअप की टक्कर हो गई. हादसे में किशोरी की मौत हो गई. सोजत के NH-162 पर चंडावाल थाना क्षेत्र के सांडिया गांव के पास हादसा हुआ. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार चार लोग घायल हुए.
जिन्हें तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से सोजत के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया. इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोरी गोदावरी ने दम तोड़ दिया. जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.