सुजानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों में भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत

सुजानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों में भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत

सुजानगढ़: लोडसर का क्रेशर जोन हादसों का प्वॉइंट बन गया है. लोडसर गांव के पास NH-52 पर आए दिन हादसे होते है. आज भी दो बाइकों में भिड़ंत हुई. हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक गोपाल निवासी खालिया लोडसर में ही क्रेशर पर कार्य करता था. 

तेजाजी मंदिर के पास मोड़ते समय आमने सामने दो बाइक टकराई थी. ऐसे में मामले की सूचना पर सदर थाना की SI गीता रानी मौके पर पहुंची. दूसरी बाइक पर सवार युवक सुरक्षित है.