पति ने 9 बच्चों की मां को उतारा मौत के घाट, वारदात से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

पति ने 9 बच्चों की मां को उतारा मौत के घाट, वारदात से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

उदयपुरः उदयपुर के गोगुंदा में पीट-पीटकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी. गोगुंदा थाना क्षेत्र के उंडीथल गांव की ये घटना है. आरोपी शैताननाथ ने 9 बच्चों की मां सीता को मौत के घाट उतार दिया. मामूली विवाद के बाद हत्या की. हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. आरोपी पति व उसके परिवार के लोग मौके से फरार हो गए है. 

सूचना पर गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण मय जाब्ता मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गोगुंदा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. पीहर पक्ष के लोगों ने पति व उसकी बहनों पर हत्या का आरोप लगाया. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.