नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. ICC ने सख्त एक्शन लेते हुए खिलाड़ियों की मैच फीस में 35 प्रतिशत की कटौती की है. ये कटौती न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में धीमी ओवर गति के कारण की गई है. जिसकी सजा अब टीम के खिलाड़ियों को भुगतनी पड़ेगी.
ICC के मुताबिक भारतीय टीम निर्धारित समय में सात ओवर पीछे रह गई थी. समय की छूट को शामिल करने के बाद यह अंतर निकाला गया.निर्धारित समय से प्रत्येक ओवर कम रहने पर खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है. मामले में सात ओवर कम रहने के कारण खिलाड़ियों पर कुल 35 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है. वहीं इसकी अधिकतम सीमा मैच फीस का 50 प्रतिशत है.
वनडे सीरीज में जीत का जलवाः
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. पहला मुकाबला 19-23 नवंबर को खेला जाएगा. जबकि दूसरा 27 नवंबर को होगा. इससे पहले भारत ने 3-1 से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की थी. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 22 रनों से हराकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया. भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया था. जवाब में मेजबान टीम 48.1 ओवर में 187 रनों पर सिमट गई.