मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जयपुर और टोंक सहित कई जिलों में बारिश की संभावना

जयपुरः मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. 3 घंटे के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. नागौर, बारां जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही एक दो दौर में भारी बारिश होने की संभावना है. 

वहीं जयपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, टोंक, अलवर, बारां, जैसलमेर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, कोटा, झालावाड़, अजमेर जिले में येलो अलर्ट जारी किया है. मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 

हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें