राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, जल संसाधन विभाग ने जारी किया बारिश का आंकड़ा

जयपुरः प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. जल संसाधन विभाग ने बारिश का आंकड़ा जारी किया है. पिछले 24 घंटे में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया है. राजसमंद जिले में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया है. कुंवारिया में 15 MM,राजसमंद में 11 MM,सरदारगढ़ में 2 MM, नाथद्वारा में 5 MM,केलवाड़ा और खमनोर में 4-4 MM बारिश दर्ज की गई. गढ़बोर व भीम में 2-2 MM और आमेट में 1 MM बारिश दर्ज की गई. 

श्रीगंगानगर जिले में हुई बारिश का आंकड़ा जारी किया गया. पदमपुर में 11.5 MM,सादुलशहर में 10 MM, लालराघ और बीनघबायला में 8-8 MM बारिश दर्ज की गई. केसरीसिंहपुर में 4.2 MM,चूनावढ़ में 3 MM,मिर्जेवाला में 2.2 MM, श्रीकरणपुर में 2 MM और श्रीगंगानगर व हिंदूमलकोट में 1-1 MM बारिश दर्ज की गई है.