पचपदराः देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है. समारोह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह धरती अनगिनत वीरों के शौर्य की धरती है. यहां की रिफायनरी यहां हजारों लोगों के रोजगार का माध्यम बनेगी. मैं राजस्थान के युवाओं को इस रिफाइनरी की बधाई देता हूं. साथियों आज का दिन साक्षी है कि भाजपा सरकार परियोजनाओं के सिर्फ शिलान्यास करके नहीं छोड़ती बल्कि उनको पूरा करने में दिन रात एक कर देते हैं.
पीएम मोदी ने दो महीने पहले आग हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि दो महीने पहले जो आग हादसा हुआ उसके बाद इतनी तेजी के साथ काम पूरा कर लेना, अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. चुनौती चाहे कितनी भी बड़ी हो अब नया भारत अपने संकल्पों से न पीछे हटता है. न ही अपनी रफ्तार कम करता है. हादसा होने के बाद इतनी जल्दी कार्य पूर्ण होना श्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण है.
नए एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात मिलीः
आज जोधपुर को नए एयरपोर्ट टर्मिनल की सौगात मिली है. सोशल मीडिया पर नए टर्मिनल के आर्किटेक्चर और इंटीरियर की खूब चर्चा हो रही है. जिसमें राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और मारवाड़ की विरासत की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. यह नया टर्मिनल मारवाड़ क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और कनेक्टिविटी को नई गति देगा. तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी मजबूती प्रदान करेगा.