नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी बोले-एयरपोर्ट से युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए बाजार की उम्मीदें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन, प्रधानमंत्री मोदी बोले-एयरपोर्ट से युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए बाजार की उम्मीदें

नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया गया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ने जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे. दिल्ली-NCR को दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिला. यूपी को पांचवां इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिला. 

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबो​धन में कहा कि ये एयरपोर्ट जनता की अमानत है. इसलिए एयरपोर्ट का उद्घाटन आप सभी करें. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सपा ने पश्चिमी यूपी को लूट का एटीएम बनाया. भाजपा सरकार में तेज विकास कार्यों को रफ्तार मिली. आज नोएडा को विकास का सशक्त इंजन बनाया गया. जेवर एयरपोर्ट से हर दो मिनट में फ्लाइट उड़ेगी. अटल बिहारी वाजपेयी ने 2003 में मंजूरी दी थी. साल 2004 से 2014 तक एयरपोर्ट प्रोजेक्ट फाइलों में दबा रहा. कांग्रेस और सपा सरकारों ने काम रोका. भाजपा सरकार बनते ही प्रोजेक्ट शुरू होकर अब एयरपोर्ट चालू हुआ.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जेवर एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी की तस्वीर बदलेगी. किसानों से उद्योग तक हर वर्ग को फायदा मिलेगा. नोएडा एयरपोर्ट विकास का नया इंजन बनेगा. जेवर एयरपोर्ट विकसित यूपी की नई पहचान बनेगा. एयरपोर्ट से युवाओं के लिए रोजगार, किसानों के लिए बाजार की उम्मीदें है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये आपकी अमानत, मैंने सिर्फ पर्दा हटाया. मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उद्घाटन करें. एयरपोर्ट युवाओं के भविष्य की उड़ान है. यह देश में सबसे बड़ा, पूरा बनने पर एशिया में नंबर वन होगा. इस समय पूरी दुनिया जंग के संकट से चिंतित है. पश्चिम एशिया में एक महीने से जंग जारी है. मिडिस ईस्ट तनाव से पूरी दुनिया चिंतित है.