Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी का देश को संबोधन, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा , पिछले 12 साल में भारत ने रफ्तार पकड़ी

Independence Day: लाल किले से पीएम मोदी का देश को संबोधन, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा , पिछले 12 साल में भारत ने रफ्तार पकड़ी

नई दिल्ली: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. लाल किले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा.  PM मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. 

25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए:
पीएम मोदी ने देश के महान सपूतों को नमन किया. देश उत्साह और शौर्य के साथ आगे बढ़ रहा है. लाल किला पर पहली बार वंदे मातरम गूंजा. PM मोदी ने कहा कि बाढ़ ,भूस्खलन से कई परिवार प्रभावित हुए. पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. बड़े सपने हमारी सोच को विस्तार देते है. PM मोदी ने कहा कि सपनों के साथ देश आगे बढ़ रहा है. सपना ऊंचे होते हैं तो समर्थ की ऊंचाई बढ़ती है. हमारे संकल्प दृढ़ होने चाहिए. दुनिया हमारे प्रति नजरिया बदलने को मजबूर है. 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए. 12 साल में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. 

2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे:
PM मोदी ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा. पिछले 12 साल में भारत ने रफ्तार पकड़ी. मोबाइल फोन उत्पादन 33 फ़ीसदी बढ़ा. देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है. 
6 गुनी रफ्तार से गैस कनेक्शन दिए. 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे. देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन 100 गुना बढा. हमने गंभीरता से काम किया. आजादी के बाद पहली बार उपलब्धियां है. आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए मेट्रो विस्तार है. 

लाल किले से पहली बार 'वंदे मातरम्' गाया:
आपको बता दें कि  देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लाल किला पहुंचे. पीएम मोदी ने लाल किले से 13वीं बार तिरंगा फहराया. लाल किले से पहली बार 'वंदे मातरम्' गाया गया. PM मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) के गनर्स ने 21 तोपों की सलामी दी. स्वदेशी 105mm लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल करने वाली इस सेरेमोनियल बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के पास है और गन पोजीशन ऑफिसर नायब सूबेदार (गनरी में असिस्टेंट इंस्ट्रक्टर) अनुतोष सरकार हैं. इससे पहले PM मोदी राजघाट पहुंचे. महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.