जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज कांग्रेस के प्रदर्शन को शर्मनाक बताया. कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 जैसे गौरवशाली मंच पर कांग्रेस का आचरण शर्मनाक है. विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख को धूमिल करने का यह कुत्सित प्रयास इनकी राष्ट्र विरोधी सोच का प्रमाण है.
जहां विश्वभर से आए विदेशी मेहमान और दिग्गज तकनीक विशेषज्ञ भारत के उज्ज्वल भविष्य की चर्चा कर रहे थे, वहीं कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाने से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' और गलवान के वीरों के शौर्य पर सवाल उठाने तक कांग्रेस ने सदैव देशहित के ऊपर अपना स्वार्थ रखा है. आज कांग्रेस ने करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को चुनौती दी है. जनता इस नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी. कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व को बिना देर किए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया शर्मनाक
-कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा-
-'इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 जैसे गौरवशाली मंच पर कांग्रेस का आचरण शर्मनाक'
-'विश्व पटल पर भारत की बढ़ती साख को धूमिल करने का यह कुत्सित प्रयास इनकी राष्ट्र विरोधी सोच का प्रमाण'
-'जहां विश्वभर से आए विदेशी मेहमान और दिग्गज विशेषज्ञ भारत के उज्ज्वल भविष्य की चर्चा कर रहे थे'
-'वहीं कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की छवि को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी'
-'व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाने से लेकर 'ऑपरेशन सिंदूर' और
-गलवान के वीरों के शौर्य पर सवाल उठाने तक कांग्रेस ने सदैव देशहित के ऊपर अपना स्वार्थ रखा'
-'आज कांग्रेस ने करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान को चुनौती दी है'
-'जनता इस नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी'
-'कांग्रेस और उसके शीर्ष नेतृत्व को बिना देर किए देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए'