भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, नववर्ष को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क

भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, नववर्ष को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क

पोकरण : भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर हैं. परमाणु नगरी पोकरण में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ में हैं. नववर्ष को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हुई हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष जांच अभियान चलाया है.

होटलों, रेस्टोरेंट की गहनता से जांच की जा रही है. होटल संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. पर्यटकों की संपूर्ण जानकारी को देखकर ठहराने की व्यवस्था करें. पर्यटकों की भारी आवक को देखते हुए निर्देश दिए जा रहे हैं. सुरक्षा एजेंसियों द्वारा संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है. पूर्व में सरहदी जिले में पाक जासूस पकड़े जा चुके है.

बता दें कि न्यू ईयर मनाने राजस्थान के प्रमुख नगरों में पर्यटक पहुंचे हैं. गुलाबी नगरी जयपुर, स्वर्ण नगरी जैसलमेर, सूर्यनगरी जोधपुर, झीलों की नगरी उदयपुर, प्रताप की नगरी चित्तौड़गढ़, बाघों की नगरी रणथंभौर में चप्पे-चप्पे पर पर्यटक नजर आ रहे हैं. पर्यटन, वन, पुरातत्व, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, टेफ़ व होमगार्ड्स सभी मुस्तैद है.