नई दिल्लीः ट्रंप की धमकियों पर ईरान का स्टेटमेंट सामने आया है. ट्रंप की धमकियों से डरते नहीं. बातचीत कठिन लेकिन गंभीर थी. हम अपनी ताकत पर आगे बढ़ रहे. अमेरिका को भरोसा जीतना होगा. लड़ाई होगी तो जवाब मिलेगा. ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि कूटनीति कभी खत्म नहीं होती. कूटनीति तंत्र राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा का साधन. पड़ोसी देशों के साथ बातचीत जारी रहेगी.
वहीं ट्रंप के ऐलान के बाद US सेंट्रल कमांड ने तैयारी की है. अमेरिकी सेना ने नाकेबंदी की तैयारी शुरू की है. होर्मुज स्ट्रेट में आज शाम से अमेरिका की नाकेबंदी. भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से नाकेबंदी. होर्मुज के रास्ते ईरानी पोर्ट्स पर आवागमन पर रोक होगी.
होर्मुज को लेकर IRGC ने फिर बड़ी धमकी दी है. IRGC ने कहा कि होर्मुज ईरान के नियंत्रण में है. नेवी शिप आए तो सीजफायर उल्लंघन मानेंगे. नेवी शिप आए तो करारा जवाब देंगे. उकसावे वाली कार्रवाई बर्दाश्त नहीं. गैर सैन्य जहाजों के लिए होर्मुज खुला है.