झालाना का ‘किंग’ राणा लापता हुए आज पूरे दो सप्ताह, वन्यजीव प्रेमियों में निराशा

झालाना का ‘किंग’ राणा लापता हुए आज पूरे दो सप्ताह, वन्यजीव प्रेमियों में निराशा

जयपुर : झालाना का ‘किंग’ राणा लापता हुए आज पूरे दो सप्ताह हो गए हैं. वन्यजीव प्रेमियों में इसको लेकर निराशा है. 25 सितंबर की आखिरी झलक के बाद राणा का जंगल में अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. 

ट्रैक-2 से ट्रैक-3 और पंजा वाटर पॉइंट के बाद राणा पूरी तरह निगाहों से ओझल है. दो सप्ताह की सघन तलाश के बावजूद राणा के पगमार्क तक नहीं मिलने से चिंता बढ़ गई है. रूट नंबर-1 पर मेल लेपर्ड के पगमार्क मिले, लालकुंड वाटर पॉइंट पर भी मेल लेपर्ड दिखा. 

जानकारों ने तस्दीक की लालकुंड में मेल लेपर्ड राणा नहीं दिखा, तलाश के बीच निराशा बढ़ी है. रेंजर विजयपाल सिंह यादव की टीम जुटी, आज कैमरा ट्रैप फुटेज की भी पड़ताल हो रही है. प्रोजेक्ट लेपर्ड’ के बीच सवाल बरकरार-झालाना का किंग राणा आखिर जंगल में कहां है?