मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज की पटियाला हाउस कोर्ट में हुई पेशी, कहा- ट्रायल का सामना करूंगी

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज की पटियाला हाउस कोर्ट में हुई पेशी, कहा- ट्रायल का सामना करूंगी

नई दिल्ली : 200 करोड़ के जबरन वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग का मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी हुई. जैकलीन ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रायल का सामना करूंगी.  कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में औपचारिक तौर पर आरोप तय किए हैं. इसी मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और अन्य आरोपी हैं. पेशी के बाद पटियाला हाउस कोर्ट से जैकलीन रवाना हुई. 

200 करोड़ के जबरन वसूली से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला
-बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी
-जैकलीन ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया
-कहा- 'ट्रायल का सामना करूंगी' 
-कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में औपचारिक तौर पर आरोप तय किए
-इसी मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर, उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल और अन्य हैं आरोपी
-पेशी के बाद पटियाला हाउस कोर्ट से जैकलीन हुई रवाना