जयपुर: जयपुर में ऑटो चालकों के सामने बड़ी परेशानी है. ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड में मंजूरी के बाद भी परमिट जारी नहीं हो रहे है. 19 जून को हुई बैठक में LPG CNG ऑटो रिक्शा के 5000 नए परमिट बढ़ाने को मंजूरी मिली थी. परिवहन विभाग के प्रस्ताव पर ही TCB ने यह मंजूरी दी थी.
लेकिन अभी तक परिवहन विभाग ने परमिट देना शुरू नहीं किया. GST-2 के बाद ऑटो की दरों में हुई कमी का लाभ भी नहीं उठा पा रहे ऑटो चालक. ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड और परिवहन विभाग में समन्वय की कमी दिख रही है. परमिट के इंतजार में ऑटो चालक तीन महीने से बेरोज़गार बैठे है.