जयपुरः जयपुर में तूफानी बारिश से शहर पानी-पानी हो गया है. पिछले करीब एक घंटे से जारी झमाझम बारिश के दौरे से कई इलाकों में पानी भर गया है. मूसलाधार बारिश से जयपुर की सड़कों पर पानी भरा है.
जगह-जगह जलभराव से जाम के हालात बनने लगे है. पुलियों के नीचे दोपहिया वाहनों का जमघट लगा है. तूफानी बारिश का हवाई सेवाओं पर असर पड़ा है. एयरपोर्ट पर तेज बारिश से लैंडिंग में परेशानी आ रही है. जयपुर के SMS,जेके लोन अस्पताल में जलभराव हुआ है.
राजधानी जयपुर के मूसलधार बारिश जारी है. बारिश के चलते विमानों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है. करीब आधा दर्जन से ज्यादा विमानों को होल्ड पर रखा गया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की वाराणसी से जयपुर फ्लाइट IX-1596, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई से जयपुर फ्लाइट IX-1214, इंडिगो की मुंबई से जयपुर की फ्लाइट 6E-241, एयर इंडिया की मुंबई से जयपुर की फ्लाइट A- 621 को होल्ड पर रखा है. काफी कोशिशों के बाद भी विमानों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है.