जयपुरः जयपुर हेरिटेज मेयर कुसुम यादव की कार पलट गई है देर रात मुरलीपुरा इलाके की ये घटना है. जहां ढहर के बालाजी के पास का घटनाक्रम बताया जा रहा है. पेड़ से टकराकर रुकी गाड़ी और पेड़ टूट गया. हालांकि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है.
हादसे के वक्त गाड़ी में बैठा मेयर का बेटा सुरक्षित है. बता दें कि जन्मदिन पार्टी देकर लौटने के दौरान ये हादसा हुआ. मेयर पति अजय यादव के नाम से कार रजिस्टर है.