Rajasthan Budget 2026: आगामी बजट में जयपुर को मिल सकती हैं कई सौगातें, 560 करोड़ रुपए की एलिवेटेड रोड की हो सकती घोषणा, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कल पेश किए जाने वाले बजट में जयपुर शहर को 13 सौ से लेकर 14 सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मिल सकती है सौगत. क्या हो सकती हैं ये सौगातें. 

प्रदेश की भजनलाल सरकार की ओर से कल विधानसभा में प्रदेश का तीसरा पूर्ण बजट पेश किया जाएगा. प्रदेश के शहरों के विकास के लिए कई घोषणाएं की जाएंगी. इनमें राजधानी जयपुर के लिए 13 सौ से 14 सौ करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणाएं की जा सकती हैं. शहरवासियों को यातायात जाम से निजात दिलाने के लिए एलिवेटेड रोड निर्माण व यातायात सुधार के साथ क्षेत्र के विकास के लिए घोषणा की जानी संभावित है.

आगामी बजट में जयपुर को मिल सकती हैं कई सौगातें
13 सौ करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं की सौगातें
बजट में कई सौगातों की की जा सकती है घोषणाएं
100 करोड़ रुपए की लागत की एलिवेटेड रोड  हो सकती है घोषणा
सीकर रोड पर रोड़ नंबर 1 से 5 तक प्रस्तावित है एलिवेटेड रोड
यह एलिवेटेड रोड रोड रोड नंबर 2 से होते हुए है प्रस्तावित

560 करोड़ रुपए की एलिवेटेड रोड की हो सकती है घोषणा
अरण्य भवन से लेकर जगतपुरा ROB तक एलिवेटेड रोड की घोषणा
वर्ष 2025-26 के बजट में की गई थी घोषणा
अपेक्स सर्किल से बालाजी तिराहे तक एलिवेटेड रोड की घोषणा
130 करोड़ रुपए की लागत के प्रोजेक्ट की थी घोषणा
बाद में यातायात दृष्टि से ने बढ़ा दिया है प्रोजेक्ट का दायरा
पहले 2.5 किलोमीटर लंबाई में प्रस्तावित थी एलिवेटेड रोड
लेकिन अब इसकी लंबाई बढ़ाकर कर दी गई है 4.4 किलोमीटर

यातायात सुरक्षा कार्यों पर खर्च की हो सकती है घोषणा
मीडियन,रैलिंग व जंक्शन सुधार के किए जाएंगे कार्य
इन कार्यों पर 30 करोड़ रुपए खर्च किया जाना है अनुमानित

वैशाली नगर क्षेत्र के समेकित विकास की हो सकती है घोषणा
योजना की अनुमानित लागत है करीब 60 करोड़ रुपए
मालवीय नगर क्षेत्र में पार्किंग निर्माण की भी हो सकती है घोषणा
40 करोड़ रुपए की लागत से पार्किंग का होगा निर्माण
जानकार सूत्रों के अनुसार नाले पर निर्मित होगी पार्किंग
डब्लूटीपी के पास स्थित नाले को किया जाएगा कवर

जयपुर शहर में बारिश के पानी भराव वाले इलाकों के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ड्रेनेज प्रोजेक्ट, हरियाली बढ़ाने के  लिए पार्कों के विकास और साथ ही जयपुर शहर की अतीत और भविष्य की तस्वीर दिखाने वाले अभिनव प्रोजेक्ट को क्रियान्वित करने की आगामी बजट में घोषणाएं की जा सकती हैं.

कालवाड़ रोड व आस-पास के क्षेत्र के लिए हो सकती है घोषणा
समूचे क्षेत्र के लिए मास्टर ड्रेनेज प्रोजेक्ट की हो सकती है घोषणा
इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत है करीब 100 करोड़ रुपए
इस प्रोजेक्ट सके पूरे क्षेत्र को मिल सकेगी निजात
बारिश के पानी के भराव की समस्या से मिल सकेगी निजात
पर्याप्त ड्रैनेज नहीं होने के कारण इलाकों में भरा रहता है पानी
कई दिनों कई इलाकों में भरा रहता है बारिश का पानी
इसके चलते क्षेत्र के बाशिंदों को मुश्किलों का करना पड़ता है सामना

सांगानेर क्षेत्र के  लिए 258 करोड़ रुपए के ड्रेनेज प्रोजेक्ट की घोषणा
CM भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत
सांगानेर क्षेत्र के लोगों को पानी भराव की समस्या से मिलेगी राहत
आगामी दो सालों में पानी भराव की समस्या से मिलेगी राहत
3 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बरसाती पानी के भराव से राहत की कवायद
क्षेत्र की 228 कॉलोनियों के हजारों लोगों को राहत देने की कवायद
जेडीए इस प्रोजेक्ट के लिए दे चुका है प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

वर्ल्ड क्लास जयपुर एक्सपिरियंस सेंटर के निर्माण हो सकती है घोषणा
इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत है करीब 250 करोड़ रुपए
इस एक्सपिरियंस सेंटर में जयपुर के परकोटे की अदभुत स्थापत्य कला
वास्तु के अनुसार की गई परकोटे के बसावट की दिखेगी झलक
जयपुर को आने वाले समय में किस तरह बनेगा विश्वस्तरीय शहर
विश्वस्तरीय शहर में कैसी होगी सुविधाएं,
इस सेंटर में जयपुर शहर की दिखाई जाएगी भविष्य की तस्वीर
यह एक्सपिरियंस सेंटर राजधानी के किशनबाग में बनना है प्रस्तावित
चंदलाई झील के विकास की बजट में हो सकती है घोषणा
झील को पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने हो सकती है घोषणा
इस योजना पर 25 करोड़ खर्च किया जाना है अनुमानित
यातायात सुरक्षा कार्यों पर खर्च की हो सकती है घोषणा
मीडियन,रैलिंग व जंक्शन सुधार के किए जाएंगे कार्य
इन कार्यों पर 30 करोड़ रुपए खर्च किया जाना है अनुमानित

ग्राम लांगड़ियावास में पार्क के विकास की हो सकती है घोषणा
आनंदवन व लोहा मंडी में पार्क के विकास की हो सकती है घोषणा
पार्क के विकास पर 13 करोड़ रुपए खर्च किया जाना है प्रस्तावित

स्पांज सिटी की तर्ज पर पार्क के विकास की हो सकती है घोषणा
वैशाली नगर में करणी पैलेस रोड पर पार्क का विकास है प्रस्तावित
इसकी अनुमानित लागत है करीब 2 करोड़ रुपए
अजमेर रोड पर अंडरपास निर्माण की हो सकती है घोषणा
पुरानी चुंगी पर अंडरपास निर्माण की हो सकती है घोषणा
इस कार्य की लागत है करीब 20 करोड़ रुपए  

पिछले दो बजटों में जयपुर शहर के आधारभूत विकास के लिए तीन हजार करोड़ से अधिक प्रोजेक्ट्स की घोषणाएं की गई थी. इनमें से कई घोषणाओं पर काम जेडीए की ओर से काम शुरू किया जा चुका है, वहीं कुछ घोषित कुछ प्रोजेक्ट्स को फिजिबल नहीं माना गया.