जयपुर शहर में 20 हजार से अधिक ई-रिक्शा होंगे चलन से बाहर, RTO प्रथम ने की कवायद शुरू

जयपुर शहर में 20 हजार से अधिक ई-रिक्शा होंगे चलन से बाहर, RTO प्रथम ने की कवायद शुरू

जयपुरः जयपुर शहर में 20 हजार से अधिक ई-रिक्शा चलन से बाहर होंगे. अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा पर कार्रवाई के लिए अब RTO प्रथम ने कवायद शुरू की है. 25 हजार से भी ज्यादा ई-रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की तैयारी शुरू की है. फिटनेस न होने के कारण इनको फिटनेस करवाने के लिए नोटिस जारी किए जा रहे

कुल 4 सीरीज है अभी ई-रिक्शा की जारी, चारों सीरीज EP,Q,ER,ET में है ये 30 हजार से ज्यादा बिना फिटनेस के ई-रिक्शा है, मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 56 में ट्रांसपोर्ट व्हीकल के लिए फिटनेस अनिवार्य है. अन्यथा धारा 53 के तहत  पंजीकरण निलंबित किए जाएगा. 6 माह में भी यदि फिटनेस नहीं करवाई जाती तो स्वतः ही सारे निलंबन धारा 54 के तहत निरस्त माने जाएंगे.