नई दिल्ली : जापान ने इस सीजन में भारत से ताजे आम के आयात पर पाबंदी लगा दी है. मार्च में जापान के अधिकारियों ने भारत में ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया था. इसमें आमों को साफ करने, कीटाणु मारने की प्रक्रिया में कमी दिखी.
क्वारंटीन अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद भारत से आम के आयात पर रोक लगी है. जापान में केसर, अल्फांसो, लंगड़ा और बंगनपल्ली आम लोकप्रिय हैं. भारत सरकार की तरफ से जापान के फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं है.
जापान ने इस सीजन में भारत से ताजे आम के आयात पर लगाई पाबंदी
-मार्च में जापान के अधिकारियों ने किया था भारत में ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा
-इसमें आमों को साफ करने, कीटाणु मारने की प्रक्रिया में दिखी कमी
-क्वारंटीन अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद भारत से आम के आयात पर रोक
-जापान में केसर, अल्फांसो, लंगड़ा और बंगनपल्ली आम लोकप्रिय
-भारत सरकार की तरफ से जापान के फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं