
झारखंडः झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ. सड़क हादसे में कार सवार 13 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल है. रांची-पटना हाईवे पर पैंकी इलाके के पास ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि सभी लोग रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे.
जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 2 बजे रांची-पटना हाईवे पर हुआ. हादसे के दौरान स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे, सभी बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि सभी लोग रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे.
मची चीख-पुकारः
इसी दौरान रास्ते में अचानक ये हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
पीएम मोदी ने जताया दुखः
झारखंड के रामगढ़ हादसे पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया है. दुखद घटना के बारे में जानकर बहुत पीड़ा हुई. दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही कामना है. जान गंवाने वालों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.