करौली : करौली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी है. हादसे में पुत्र की मौत हो गई है वहीं दंपती घायल हो गए हैं. हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया है. नई मंडी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रक को जब्त कर लिया है.
सवाईमाधोपुर जिले के वजीरपुर थाना क्षेत्र के श्यारोली निवासी ओसपाल जाट और उसकी पत्नी आशा को हिण्डौन के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 8 वर्षीय पुत्र प्रियांशु के शव का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया है.
हिण्डौन-महवा मार्ग पर महू कस्बे में भारद्वाज पेट्रोल पंप के समीप की ये घटना है. नई मंडी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.