केशवरायपाटन : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सोमवार को केशवरायपाटन के दौरे पर रहेंगे. 36 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 6 अप्रैल को केशोरायपाटन दौरे पर रहेंगे.
इस दौरान क्षेत्र को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे राउमावि परिसर में किया जाएगा. जहां मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शिरकत करेंगे.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के तहत में खेल स्टेडियम निर्माण और स्टेट हाईवे-34 पर लेसरदा-मायजा सड़क निर्माण सहित कुल 36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया जाएगा. समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे.