इंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने ग्लैमरस अंदाज़ से इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है. उनकी खूबसूरत फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस नए लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल, 3 अप्रैल को हुए NMACC के तीसरे एनिवर्सरी सेलिब्रेशन में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए, लेकिन कियारा का लुक सबसे अलग और आकर्षक नजर आया.
इस खास मौके पर कियारा अपने पति और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंचीं. पिंक साड़ी में उनका ग्रेसफुल अंदाज़ और प्यारी मुस्कान फैंस का दिल जीत रही है. कियारा ने अपने इस शानदार लुक की फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं.
लुक की बात करें तो कियारा ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा, जिसमें साइड पार्टिंग ने उनके हेयरस्टाइल को नेचुरल और एलिगेंट टच दिया. उन्होंने अपने आउटफिट के साथ पर्ल और गोल्डन टच वाला स्टाइलिश चोकर नेकलेस पहना, जिसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके लुक को क्लासी और रॉयल बना दिया.
उनका ब्लाउज भी बेहद स्टाइलिश रहा-स्लीवलेस डिजाइन, डीप नेकलाइन और गोल्डन एम्ब्रॉयडरी ने उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया. वहीं पिंक कलर की हल्की साड़ी पर की गई गोल्डन एम्ब्रॉयडरी उनके पूरे अंदाज़ को और भी आकर्षक बना रही थी. कियारा आडवाणी का यह लुक सिंपल होते हुए भी बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट नजर आया, जिसने एक बार फिर फैंस को उनका दीवाना बना दिया.