नई दिल्लीः कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा दिल्ली दौरे पर है. ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के रोड शो में मौजूद रहे. इस दौरान कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम 2026 इन्वेस्टर मीट का उद्देश्य किसानों को एक बड़ा मंच देना है. हम फूड प्रोसेसिंग फॉर्मिंग सेक्टर को मजबूती देने का कार्य करेंगे. जयपुर में हम 75 हजार किसानों को एक साथ एक मंच पर लाने का कार्य करने जा रहे हैं.
पॉलिसी मेकर के साथ किसानों को डायलॉग का मौका देंगे. इस कार्यक्रम में देश विदेश से डेलीगेट्स आ रहे हैं. जिनके माध्यम से किसानों को बड़े क्लाइंट भी मिलेंगे. कार्यक्रम के दौरान किसानों के साथ अलग अलग चौपाल हम करेंगे. उनको ज्ञान मिल सके नई तकनीक के बारे में जानकारी मिल पाए. अवॉर्ड विनिंग किसानों की सक्सेज स्टोरी को हम दिखाएंगे उनको सम्मानित भी करेंगे.