जयपुर : कुंभलगढ़ राजस्थान का छठा टाइगर रिजर्व बनेगा. NTCA की तकनीकी समिति ने प्रस्ताव स्वीकार किया है. अब अगले 8 से 10 दिनों में अंतिम मंजूरी मिल सकती है. मंजूरी मिलते ही टाइगर रिजर्व की अधिसूचना जारी होगी.
कुंभलगढ़ राजस्थान का छठा और देश का 59वां टाइगर रिजर्व बनेगा. अरावली के जंगलों में बाघ संरक्षण का नया अध्याय शुरू होगा. अधिसूचना के बाद टाइगर हैबिटेट विकास कार्यों को गति मिलेगी. आज की बैठक में मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक अरुण प्रसाद भी शामिल हुए हैं.
शिकार प्रजातियों की संख्या बढ़ाने और निगरानी तंत्र मजबूत होगा. कॉरिडोर संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन पर फोकस रहेगा. भविष्य में चरणबद्ध तरीके से बाघ बसाने की तैयारी शुरू होगी. आज का फैसला राजस्थान के वन्यजीव इतिहास का मील का पत्थर है.