जयपुर: कृषि विभाग से जुड़ी बड़ी खबर मिल रही है. जैविक और प्राकृतिक खेती से जुड़े बड़े कार्यक्रम की शुरुआत हुई. कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने कार्यक्रम की शुरुआत की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संयम अपील और मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत ऑनलाइन शुरुआत की. विषय विशेषज्ञों, जैविक खेती से जुड़े किसान और ख्याति प्राप्त व्यवसायियों को ऑनलाइन जानकारी दी.
इस दौरान प्रगतिशील किसान, वैज्ञानिक और कृषि अधिकारियों ने संवाद किया. किसानों से जैविक खेती और ऑर्गेनिक फार्मिंग पर भी संवाद किया. कार्यक्रम में विश्व में अश्वगंधा की सबसे बड़ी निर्यातक भगवती बल्दवा भी जुड़ी है. साथ ही पूर्व निदेशक डॉ.लाल सिंह ने भी जैविक खेती पर व्याख्यान दिया. अब से हर गुरुवार विभिन्न विषयों पर किसानों से संवाद होगा.