लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का इटावा में संवाद, कहा-कोटा और बूंदी जिले के 400 गांव होंगे लाभान्वित, पीने के पानी का घर-घर मिलेगा लाभ

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का इटावा में संवाद, कहा-कोटा और बूंदी जिले के 400 गांव होंगे लाभान्वित, पीने के पानी का घर-घर मिलेगा लाभ

इटावा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के इटावा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. इटावा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जनसंवाद किया. ओम बिरला ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया. तो इटावा में कार्यकर्ताओं को मोटिवेट किया. 

स्पीकर बिरला ने कहा कि एक समय था जब कोई सोच नहीं सकता था, लेकिन मेहनत और परिश्रम का परिणाम है कि सूर्य हुआ है उदय और 11 वर्षों से दिल्ली में सरकार है. यह कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम का नतीजा है. कार्यकर्ताओं से संवाद कर कार्ययोजना तैयार होती है. तब जाकर सफलता मिलती है. समय के साथ राजनीति परिक्षेत्र बदलता है.

बिरला ने कहा कि कोटा-बूंदी जिले के 400 गांव लाभान्वित होंगे. पीने के पानी का घर-घर लाभ मिलेगा. नौनेरा बैराज से 3500 करोड़ की लागत से कार्ययोजना तैयार हुई. आगामी एक पखवाड़े में CM भजनलाल शर्मा शिलान्यास करेंगे. क्षेत्र की समस्याओं को हर तरह समाप्त करने का लक्ष्य  है.