जयपुर: लो प्रेशर एरिया और सर्कुलेशन सिस्टम के चलते जमकर बारिश होगी. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपडेट जारी किया है. उत्तरी बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है. आगामी 24 घंटे में लो प्रेशर एरिया पश्चिम उत्तर पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ेगा. राजस्थान के उत्तरी भागों व हरियाणा के ऊपर एक सर्कुलेशन सिस्टम बना है.
ऐसे में आज भरतपुर, जयपुर संभाग, कोटा संभाग व शेखावाटी में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. दोनों वेदर सिस्टम से पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में 3 सितंबर से फिर से भारी बारिश शुरू होगी. 3-4-5 सितंबर को कोटा, उदयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में अति भारी बारिश की संभावना है. जोधपुर, बीकानेर संभाग में 5 सितम्बर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी.