CS वी. श्रीनिवास ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, साइबर फ्रॉड से प्रभावित नागरिकों से बात कर उनकी समस्या के समाधान के दिए निर्देश

CS वी. श्रीनिवास ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल का निरीक्षण, साइबर फ्रॉड से प्रभावित नागरिकों से बात कर उनकी समस्या के समाधान के दिए निर्देश

जयपुर : राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 की कार्यप्रणाली को देखने के लिए 30 जून को केंद्र सरकार के सचिवों का दौरा प्रस्तावित है. साथ ही पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल काउंसिल ऑफ ई-गवर्नेंस -एनसीजी के तहत बेहतरीन गवर्नेंस मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा. 

इसके मद्देनजर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राजस्थान संपर्क 2.0 के अंतर्गत किए जा रहे तकनीकी सुधारों की समीक्षा की और साइबर फ्रॉड से प्रभावित लोगों से बात की. उन्होंने शिकायतों के तुरंत और संतोष जनक निस्तारण व आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए.

उन्होंने पीड़ितों को तुरंत राहत उपलब्ध कराने तथा सम्बंधित विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. हेल्पलाइन सेंटर में हुई बैठक में केंद्र सरकार के सचिवों के दौरे की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए. बैठक लेकर मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कहा-'आगामी विजिट और समीक्षा बैठकों में होगी.  

विशेष रूप से भ्रष्टाचार, साइबर अपराध और महिला उत्पीड़न से जुड़े परिवादों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी. 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग आमजन की शिकायतों के वर्गीकरण, रूट कॉज एनालिसिस, रियल-टाइम मॉनिटरिंग की जाए. और डाटा का उपयोग निर्णय प्रक्रिया में किया जाए जिससे शिकायत निवारण प्रक्रिया अधिक स्मार्ट, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित बन सके.