जयपुर: महावीर कैंसर हॉस्पिटल के 23 वें "कैंसर सर्वाइवर डे" पर महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित किया गया. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पंजाब से आने वाले पानी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि मुझे ये पानी नुकसानदायक दिखता है. पंजाब की फैक्ट्रियों का केमिकल इस पानी के जरिए आ रहा. शायद इस पानी से ही गंगानगर,हनुमानगढ़ में कैंसर के केस बढ़ रहे.
पंजाब के राज्यपाल को मैंने पत्र भी लिखा है,जिसे उन्होंने मंत्री को भी भेजा है. लेकिन शायद उस पर अभी तक कुछ हुआ नहीं,उम्मीद है जल्द कुछ एक्शन होगा.राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि कुछ दिन पहले तक कैंसर को काफी खतरनाक माना जा था, लेकिन अब स्थितियां बदली हैं,उपचार की नवीनतम तकनीक से कैंसर पर जीत हासिल हो रही. कैंसर के खिलाफ योजनाबद्ध कार्यक्रम की जरूरत पर बल दिया. जैसे टीबी मुक्त राजस्थान की बात हो रही है,वैसे ही कैंसर मुक्त राजस्थान की बात होनी चाहिए.
चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि कैंसर एक साइलेंट किलर है, जिसका उपचार करना एक सेवा का काम है. मेडिकल एक बड़ा सेक्टर है,जिसे हम सभी को सीरियस लेना चाहिए. हमारी सरकार इसे समझती है,सेक्टर को सर्वाधिक बजट दिया गया है.कार्यक्रम में बीएमसीएच के अध्यक्ष नवरतन कोठारी ने कहा कि ये हॉस्पिटल एक संस्थान नहीं सेवा केंद्र है. खासतौर पर हमारी महिला विंग जिस तरह काम कर रही,वो सराहनीय है. हम कोशिश कर रहे हैं कि उपचार की सेवाओं को और विस्तार दिया जाए.