बारांः छबड़ा थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा टला गया है. आज कोयला मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया. सुबह करीब 5 बजे मालगाड़ी प्लांट में कोयला खाली करके आ रही थी. इस दौरान थर्मल पावर प्लांट के बाहर निकलते ही इंजन पटरी से उतर गया.
मालगाड़ी मोतीपुरा थर्मल के अंदर कोयला खाली करके आ रही थी. लोको इंजन डिरेल होने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे.