कोटा में बड़ा हादसा... गिरी बिल्डिंग, मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला, रेस्क्यू कार्य जारी

कोटा में बड़ा हादसा... गिरी बिल्डिंग, मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला, रेस्क्यू कार्य जारी

कोटाः कोटा में नॉनवेज रेस्टोरेंट गिर गया है. हादसे में मलबे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया है. ओपेरा हॉस्पिटल के पास की ये घटना है. मौके पर लगातार रेस्क्यू कार्य जारी है. विधायक संदीप शर्मा मौके पर मौजूद है. 

कलेक्टर पीयूष समारिया ने कहा कि अभी तक 7 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल भेजा है. अभी तक प्रशासन ने किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है. मौके पर लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.