झुंझुनूंः झुंझुनूं के सूरजगढ़ में ACB ने बड़ा धमाका किया है. ACB ने बेलरा पंचायत समिति के VDO राजकुमार को ट्रैप किया है. राजकुमार को 8.50 लाख रुपए की घूस लेते दबोचा है. आवासीय भूखंड को व्यावसायिक में बदलने की एवज में घूस मांगी थी.
ऐसे में मामले की सूचना टीम को मिलने पर एसीबी ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB DIG डॉ.रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में कार्रवाई हुई. ACB ASP नरेंद्र पूनिया ने कार्रवाई को अंजाम दिया. ACB DG गोविंद गुप्ता, ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई हुई.